खाली पीली
दर्द देंगे वो सिसकियाँ देंगे
हम है काग़ज़ वो सिसकियाँ देंगे
जुगनुओं ने शराब पी ली है
अब वो सूरज को गालियां देंगे
आ गयी इश्क में अब वो नौबत
डाकिये घर आ कर चिट्ठियां देंगे
मेरे बीमार पड़े चेहरे को
अब अपने होंठो की सुर्खियां देंगे
हाँ सुना है वो फूल जैसी है - 2
तोहफे मे उसको तितलियां देंगे
आप जो बैठने नहीं देते संग अपने
अब खुद उठ कर हमे कुर्सियाँ देंगे
विष्णु विराट
Comments
Post a Comment